सुरेंद्र सिंह नागर ने प्रचार के अंतिम दिन दनकौर में निकाली बाइक रैली, राजवती देवी के लिए वोट मांगे

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : सुरेंद्र सिंह नागर ने प्रचार के अंतिम दिन दनकौर में निकाली बाइक रैली, राजवती देवी के लिए वोट मांगे

सुरेंद्र सिंह नागर ने प्रचार के अंतिम दिन दनकौर में निकाली बाइक रैली, राजवती देवी के लिए वोट मांगे

Tricity Today | राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर

Greater Noida News : नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज खत्म हो गया है। अंतिम दिन राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दनकौर नगर पंचायत से चुनाव लड़ने वाली भाजपा उम्मीदवार राजवती देवी के लिए वोट मांगे। दनकौर नगर पंचायत इलाके में बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अपराध के साथ अपराधियों का भी खात्मा : सुरेंद्र नागर
रैली के दौरान सुरेंद्र सिंह नागर ने राजवती देवी के लिए वोट मांगे। सुरेंद्र सिंह नागर ने बाइक रैली के दौरान कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से अपराध के साथ अपराधियों का भी खात्मा हो रहा है।

कानून व्यवस्था का मॉडल पूरे देश में नंबर वन
सुरेंद्र सिंह नागर ने दनकौर की जनता से कहा कि पहले यही बाजार शाम होते ही बंद हो जाता था, लेकिन अब रात के 10 बजे तक दनकौर बाजार खुला रहता है। जिसका मुख्य कारण बेहतर कानून व्यवस्था है। इसमें कोई दो राय वाली बात नहीं है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को भय मुक्त बनाना है। यूपी की कानून व्यवस्था का मॉडल पूरे देश में नंबर वन पर बना है। 

दनकौर में 7 उम्मीदवार मैदान में खड़े
दनकौर नगर पंचायत से 7 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। दनकौर नगर पंचायत में कुल 3 मतदान केंद्र और 14 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 7,016 पुरुष वोटर और 6,133 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर दनकौर नगर पंचायत सीट पर 13,149 वोटर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.