बोले- भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन सभी को देखना चाहिए, Video

जेवर की रामलीला में पहुंचे सुरेश खन्ना : बोले- भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन सभी को देखना चाहिए, Video

बोले- भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन सभी को देखना चाहिए, Video

Tricity Today | जेवर की रामलीला में पहुंचे सुरेश खन्ना

Greater Noida : जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला "मंचन" का उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आचरण का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "सभी लोगों को भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन अवश्य देखना चाहिए, इससे हमारे बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। भगवान श्रीराम के चरित्र और उनके आचरण के बारे में विस्तार से पता चलता है एंव उससे सीख भी मिलती हैं।" ऐसे पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहलाए
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "भगवान श्रीराम सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहलाए। हमें हम सभी को भी उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर सदा सत्य व धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.