सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़, ग्रामीणों ने 60 दिनों में बनाई यह सुंदर झांकी

Greater Noida : सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़, ग्रामीणों ने 60 दिनों में बनाई यह सुंदर झांकी

सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़, ग्रामीणों ने 60 दिनों में बनाई यह सुंदर झांकी

Tricity Today | सुत्याना गांव में आई 3 लाख रुपए की कावड़

Greater Noida News : सुत्याना गांव में इस बार 3 लाख रुपए की झांसी वाली कावड़ आई है। ग्रामीणों ने करीब 60 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद यह सुंदर झांकी बनाई। पूरी कावड़ को बनाने में करीब 3 लाख रुपए खर्च हुए। खास बात यह है कि ग्रामीणों ने खुद अपने हाथों से यह झांकी वाली कावड़ बनाई है। 

दिन-रात मेहनत के बाद यह सुंदर कावड़ बनी
विनोद जैन्हर ने बताया कि झांसी वाली कावड़ को बनाने में करीब 60 दिनों का समय लगा है। गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यह सुंदर कावड़ बनाई गई। गांव के लोगों ने दिन-रात इस पर मेहनत की थी, तब जाकर यह सुंदर कांवड़ बनी। गांव के निवासी मलखान कश्यप ने बताया कि पूरी कावड़ को बनाने में करीब 3 लाख रुपए खर्च हुए हैं। खास बात यह है कि हमेशा हरिद्वार या रुड़की में कांवड़ बनाने वाले लोगों से मदद ली जाती थी, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने खुद अपने हाथों से बनाई है। उन्होंने बताया कि सभी सामान खरीदा गया और फिर दिन-रात मेहनत करके बनाई गई।

3 रात और 4 दिन में आई हरिद्वार से कावड़
गांव के निवासी जगबीर का कहना है कि इस बार कावड़ यात्रा में 40 लोग गए। झांसी वाली कावड़ को लाने में 3 रात और 4 दिन का समय लगा। अबकी बार गांव में पांचवी बार कांवड़ आई है। सबसे पहली कावड़ की कीमत 2.50 लाख रुपए थी। दूसरी कावड़ की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी। तीसरी कांवड़ की कीमत 2.80 लाख रुपए थी और चौथी की कीमत करीब 3.20 लाख रुपए थी। अबकी बार 3 लाख रुपए की कावड़ लाई गई है, अगर इसको बाहर मार्केट में बनवाते तो कीमत करीब 4 लाख रुपए पहुंच जाती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.