श्रीचंद शर्मा की मांग पर स्वतंत्र देव सिंह ने 1.30 करोड़ रुपये दिए

बहुरेंगे दादरी डाक बंगले के दिन : श्रीचंद शर्मा की मांग पर स्वतंत्र देव सिंह ने 1.30 करोड़ रुपये दिए

श्रीचंद शर्मा की मांग पर स्वतंत्र देव सिंह ने 1.30 करोड़ रुपये दिए

Tricity Today | बहुरेंगे दादरी डाक बंगले

Greater Noida : दादरी में खंडहर पड़े सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (डाक बंगले) के दिन बहुरने वाले हैं। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से एमएलसी श्रीचंद शर्मा की मांग पर राज्य के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस डाक बंगले को संवारने के लिए बजट आवंटित कर दिया है। शनिवार को श्रीचंद शर्मा ने बताया कि डाक बंगले का सौंदर्यीकरण और मरम्मत की जाएगी। इसके लिए सरकार 1.30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस डाक बंगले के चारों ओर करीब 30 बीघा जमीन है। जिस पर एक अच्छा उद्यान विकसित किया जाएगा। जहां दादरी कस्बे और आसपास के लोग सुबह-शाम टहल सकते हैं। सरकारी कामकाज के लिए इस बंगले का सदुपयोग किया जा सकेगा।

श्रीचंद शर्मा ने बताया कि दादरी नगर में सिंचाई विभाग की कोठी  है। यह लंबे अरसे से उपेक्षित पड़ी है। इसका जीर्णोद्धार करवाने के लिए राज्य के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मांग की थी। विभाग ने 1.89 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसमें से 1.30 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। यह दादरी वासियों के लिए बड़ा उपहार है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता सिंचाई मंत्री का धन्यवाद करते हैं। श्रीचंद शर्मा ने कहा, "इस कोठी के चारों ओर 25-30 बीघा जमीन है। जिसमें पेड़-पौधे और पार्क आदि विकसित किया जाएगा।इसका सौंदर्यीकरण होगा। यह स्थान शासकीय कार्यों के साथ-साथ बच्चों और बुजर्गों के टहलने के लिए काफी उपयुक्त साबित होगा। यही विचार करके इसके पुनरोद्धार की मांग सरकार से की थी। अब इसके लिए बजट स्वीकृत कराया गया है। जिससे इस कोठी का पुनः सौंदर्यीकरण होगा। यहां भव्य पार्क विकसित किया जाएगा।दादरी नगर वासियों को इसका लाभ मिलेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.