टप्पल नगर पंचायत खत्म, यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ पूरा क्षेत्र, टूटेंगी सारी कॉलोनियां

बड़ी खबर : टप्पल नगर पंचायत खत्म, यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ पूरा क्षेत्र, टूटेंगी सारी कॉलोनियां

टप्पल नगर पंचायत खत्म, यमुना अथॉरिटी में फिर शामिल हुआ पूरा क्षेत्र, टूटेंगी सारी कॉलोनियां

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) के हक में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टप्पल नगर पंचायत को खत्म कर दिया गया है। इसका पूरा इलाका एक बार फिर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में समाहित कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे टप्पल-बाजना एरिया में नगर पंचायत टप्पल से एनओसी लेकर कॉलोनी और प्रॉजेक्ट का निर्माण कर रहे लोगों को तगड़ा झटका लगा है।

टप्पल-बाजना का एरिया यमुना एक्सप्रसेवे अथॉरिटी के अधिसूचित एरिया में शामिल था। यहां टप्पल नगर पंचायत का गठन कर दिया गया। जिसका कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर जमकर लाभ उठा रहे थे। यहां नगर पंचायत से एनओसी लेकर कॉलोनी बसाई जा रही थीं। इसका अथॉरिटी ने शासन में विरोध किया था। इस पर सरकार ने फैसला लिया और टप्पल नगर पंचायत को खत्म कर दिया है। अब यमुना अथॉरिटी इन कॉलोनी और प्रॉजेक्ट पर बुलडोजर चलाएगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने दो ओएसडी के नेतृत्व में अलग-अलग 8 टीम बनाई हैं। जो यमुना अथॉरिटी के अधिसूचित एरिया में काटी गई कॉलोनी और बिल्डर प्रॉजेक्ट का ध्वस्तीकरण करेंगी। 

इसके लिए यमुना अथॉरिटी को शासन की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। यमुना अथॉरिटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने से पहले कॉलोनाईजर और बिल्डरों की पहचान करके उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इसके बाद ध्वस्तीकरण में आने वाले खर्च को भी बिल्डरऔर कॉलोनाईजरों से वसूलेगी। यमुना अथॉरिटी ने शासन से इनके ध्वस्तीकरण के लिए अलग से एक प्लाटून पीएसी और अलीगढ से पुलिस बल मांगा है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले से भी भारी संख्या में पुलिस बल साथ लेकर यमुना अथॉरिटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.