ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, विरोध करने पर पिता को पीटा, गिरफ्तार

BIG NEWS: ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, विरोध करने पर पिता को पीटा, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, विरोध करने पर पिता को पीटा, गिरफ्तार

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में घर में घुसकर जबरन रेप करने और विरोध करने पर पीड़िता के पिता को पीटने का मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र में बीती रात 16 साल की एक किशोरी का उसके गांव में ही रहने वाले 18 वर्ष के युवक ने बलात्कार किया। आरोपी ने किशोरी के पिता के साथ भी मारपीट की। पीड़ितों ने इसकी रिपोर्ट बिसरख थाना कोतवाली में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि घटना थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव की है। गांव में रहने वाली 16 वर्ष की एक किशोरी का उसके पड़ोसी रेहान ने बीती रात को बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब आरोपी किशोरी का रेप कर रहा था, उसी वक्त पीड़िता के पिता वहां पर पहुंच गए। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। 

पिता ने बिसरख कोतवाली में घटना की तहरीर दी। उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रेहान को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.