किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर देता था घिनौनी वारदात को अंजाम, कोर्ट ने दी यह सख्त सजा

ग्रेटर नोएडा : किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर देता था घिनौनी वारदात को अंजाम, कोर्ट ने दी यह सख्त सजा

किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर देता था घिनौनी वारदात को अंजाम, कोर्ट ने दी यह सख्त सजा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने एक किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने वाले वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके आलावा आरोपी को 20 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार ने की है।

सरकारी अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि नोएडा के थाना फेज-तीन थाना क्षेत्र में साल 2018 में एक किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी किशोरी को अपने कमरे में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। यह बात लड़की ने अपनी मां को बताई थी। इसके बाद आरोपी शिवनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा था।

सरकारी वकील ने बताया कि केस की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपी शिवनारायण को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी को 20 साल की कैद और 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.