एसडीएम दफ्तर में तहसीलदार का दिन भर कटता रहा जन्मदिन का केक, फरियादी रहे परेशान

Greater Noida News : एसडीएम दफ्तर में तहसीलदार का दिन भर कटता रहा जन्मदिन का केक, फरियादी रहे परेशान

एसडीएम दफ्तर में तहसीलदार का दिन भर कटता रहा जन्मदिन का केक, फरियादी रहे परेशान

Google image | तहसीलदार का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम

Greater Noida : दादरी नगर की तहसील परिसर में तहसीलदार का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम किया गया। एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियों ने तहसीलदार का केक काटकर जन्मदिन मनाया। वही लोग कार्यालय के बाहर एसडीएम से काम कराने के लिए बैठे रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी बाहर बैठे लोगों को मिलने की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद लोग बिना काम कराए ही वापस लौट गए। 

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
सोमवार को एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार विवेकानंद मिश्र का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद तहसील के कर्मचारियों ने केक काटते हुए तहसीलदार का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फोटो पर लोग बधाई दे रहे हैं। मगर कुछ लोग इसे अनुशासन की दृष्टिकोण से ठीक नहीं मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में एसडीएम आलोक गुप्ता भी जन्मदिन को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

लोगों ने उठाए सवाल
लोगों का कहना है कि कार्य दिवस के दिन व्यक्तिगत समारोह को सरकारी कार्यालय में मनाना ठीक नहीं है। यह समय अधिकारियों का बाहर बैठे फरियादियों से मिलने का होता है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि तहसीलदार साथी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालय से अलग जन्मदिन बना सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.