मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

ग्रेटर नोएडा आए तेजस्वी सूर्या : मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

Tricity Today | मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने ग्रेटर नोएडा पहुंचे तेजस्वी सूर्या

Greater Noida News : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने और वर्ष 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आए। उन्होंने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

"पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं"
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और वे सामाजिक सरोकार के कार्यों को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें। 

भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हित को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए गए है। मोदी सरकार गरीब, मजदूर, महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। कार्यकर्ता सीधे जनता से संपर्क करें और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले के लोगों ने डीएनडी पर भाजयुमो नोएडा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.