ग्रेटर नोएडा में बंदरों का आतंक, कोट गांव में 7 साल की बच्ची छत से गिरी, हालत नाजुक

शहर का मुद्दा : ग्रेटर नोएडा में बंदरों का आतंक, कोट गांव में 7 साल की बच्ची छत से गिरी, हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा में बंदरों का आतंक, कोट गांव में 7 साल की बच्ची छत से गिरी, हालत नाजुक

Google Image | बंदर

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर शहर में आवारा कुत्तों के बाद अब बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। ग्रेटर नोएडा के कोट गांव में बंदरों की वजह से 7 साल की बच्ची छत पर से गिर गई। इस घटना में बच्ची के सिर और चेहरे पर चोट आई है। बच्ची का इलाज अशोका अस्पताल में चल रहा है। पिछले 3 महीने के दौरान बंदरों ने कोट गांव के करीब 10 लोगों को अपना निशाना बनाया है।

अभी तक कई लोगों को बनाया निशाना
कोट गांव के निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले उनकी बेटी अविका शर्मा को बंदर ने काट लिया था। जिसकी वजह से उनकी बेटी के 3 इंजेक्शन लगे। उससे पहले भोला प्रधान की पत्नी को भी बंदरों ने निशाना बनाया था। उनकी पत्नी के हाथ में फैक्चर हो गया था। करीब 2 महीने पहले कायम खान को भी बंदरों ने अपना निशाना बनाया था।

कोट गांव में 150 बंदर
सुनील शर्मा ने बताया कि कोट गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले 6 महीने के दौरान करीब 10 लोग बंदरों के कारण घायल हुए हैं। उनके गांव में करीब 150 बंदर है, जिसकी वजह से पूरा गांव परेशान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.