गलगोटिया के छात्र-छात्राओं का मॉडल दर्शकों को आया पसंद, यादगार बनाने के लिए बना सेल्फी प्वाइंट

UP International Trade Show : गलगोटिया के छात्र-छात्राओं का मॉडल दर्शकों को आया पसंद, यादगार बनाने के लिए बना सेल्फी प्वाइंट

गलगोटिया के छात्र-छात्राओं का मॉडल दर्शकों को आया पसंद, यादगार बनाने के लिए बना सेल्फी प्वाइंट

Tricity Today | गलगोटिया के छात्र-छात्राओं का मॉडल दर्शकों को आया पसंद

Greater Noida  News : राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में पांच दिवसीय UP International Trade Show का उद्घाटन किया है। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो लगभग 300 ब्रांड के साथ लगभग दो हजार से ज़्यादा एक्जिबीटर्स हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें द्वितीय तल पर हाल नम्बर 8 में गलगोटिया विश्वविद्यालय का स्टाल भी लगा हुआ है। यहां पर  विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और अपने कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई प्रकार के उत्पादों का निर्माण किया है।

चन्द्रायन-3 का एक मॉडल तैयार

चन्द्रायन-3 की अपार सफलता के बाद जब भारत ही नहीं पूरी दुनिया जश्न मना रही थी। तब गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से एक बहुत ही खूबसूरत “चन्द्रायन-3” का एक मॉडल तैयार किया था। वो मॉडल (यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो) में सभी के मन को छू रहा है। उसको देखने के लिए आज दिन भर दर्शकों की भीड़ लगी रही। बच्चों के लिए तो वो एक अद्भुत खिलौने जैसा है। हर कोई उसके साथ अपनी एक यादगार सैल्फी ले रहा है।

क्रांतिकारी बदलाव लाने की यात्रा शुरू

यदि हम स्टार्टअप प्रोडक्ट की बात करें तो शोभित अग्रवाल, तरुण सात्यकी और शैलवी गुप्ता द्वारा स्थापित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में एक सामूहिक पृष्ठभूमि और भारत में विनिर्माण के लिए एक साझा प्रयास उन्होंने किया है। उन्होंने लोगों के आवागमन और दुनिया का पता लगाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने की यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पर्यावरण-अनुकूल गतिशीलता समाधानों के लिए समर्पित हैं, जिसने हमें अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक साइकिल-मोटर बनाने के लिए प्रेरित किया है। जो न केवल साइकिल चलाने के अनुभव को बढ़ाता है बल्कि सरकार के लिए भी योगदान देता है।

पेय पदार्थ का निर्माण

प्रिंस राणा, मयंक, हर्षित, वंशिका और वर्णिका की टीम ने शुद्ध आयुर्वेद पद्धति पर आधारित बहुत ही स्वादिष्ट, शारीरिक थकान को हटाकर ऊर्जा प्रदान करने वाला “रिफ़्रेशमैंट ड्रिंक” के नाम से एक पेय पदार्थ का निर्माण किया है। जिसमें तुलसी, नींबू, अदरक और पाचन तंत्र को इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने वाले अनेक प्रकार के आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.