परिवार की खुशियां लेकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार ग्रेटर नोएडा में पलटी, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

Yamuna Expressway Road Accident : परिवार की खुशियां लेकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार ग्रेटर नोएडा में पलटी, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

परिवार की खुशियां लेकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार ग्रेटर नोएडा में पलटी, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : हरियाणा के सोनीपत से एक लड़की कुछ दिनों पहले गायब हो गई थी। जिसके बाद लड़की के परिजन काफी दुखी थी, लड़की का मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया और लड़की को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते छत्तीसगढ़ जा रहे। छत्तीसगढ़ से लड़की को बरामद कर पुलिस वालों ने पीड़ित परिजनों को जानकारी दी। लड़की के परिवार वाले काफी खुश हो गए, क्योंकि उनकी बेटी वापस मिल गई। सोनीपत पुलिस टीम लड़की को छत्तीसगढ़ से बरामद कर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते और ग्रेटर नोएडा से होते हुए वापस हरियाणा जा रही थी, लेकिन भगवान को और कुछ ही मंजूर था।

यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के नजदीक हुआ एक्सीडेंट
गौतमबुद्ध नगर की दनकौर पुलिस ने बताया कि सोनीपत पुलिस टीम अर्टिगा कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए हरियाणा जा रही थी। रास्ते में सलारपुर अंडरपास के पास कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए एक्सप्रेस से नीचे आ गिरी। हादसे में सोनीपत पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल बबीता और निजी चालक की मौत हो गई। इसके अलावा कार में बैठे हरियाणा के बाकी 2 पुलिसकर्मी, ड्राइवर, लड़की का पिता और अन्य परिजन घायल हो गए है।

कैसे और कब हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि अर्टिगा कार में 3 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, लड़की और लड़की के पिता सवार थे। सभी 6 लोग छत्तीसगढ़ से सोनीपत जा रहे थे। तभी सुबह करीब 5:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए एक्सप्रेस से नीचे गिर गई। हादसे में महिला कॉन्स्टेबल और ड्राइवर की मौत हो गई। इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है। जिसको इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.