पुलिस को चकमा देकर अस्पताल में छिपा था बदमाश, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद वॉशिंग मशीन के पीछे मिला

Greater Noida BREAKING : पुलिस को चकमा देकर अस्पताल में छिपा था बदमाश, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद वॉशिंग मशीन के पीछे मिला

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल में छिपा था बदमाश, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद वॉशिंग मशीन के पीछे मिला

Tricity Today | बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

बीती रात को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया था। जहां से वह फरार हो गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस को बदमाश अस्पताल में नहीं मिला था। जिसके बाद नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को शक था कि बदमाश कहीं अस्पताल में ही छुपा हुआ है। पुलिस सुबह से ही अस्पताल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद बदमाश को अस्पताल से ही पकड़ लिया है। बदमाश अस्पताल में ही छुपा हुआ था।

ग्रेटर नोएडा गुलिस्तानपुर में एक 4 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की बीती रात को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर घायल किया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। 

सुबह सूचना मिली थी कि बदमाश अपने वार्ड रूम में नही है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में बदमाश ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस ने अस्पताल के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी को भी चेक किया था। लेकिन बदमाश की कोई फोटो नहीं दिखाई दी। इस मामले के बाद पूरे गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अस्पताल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल से ही दबोच लिया है। बदमाश अस्पताल में ही वाशिंग मशीन के पीछे छुपा हुआ बैठा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.