हिंडन और यमुना नदी में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सैकड़ों लोगों से जिला प्रशासन ने घर खाली करने के लिए कहा

गौतमबुद्ध नगर : हिंडन और यमुना नदी में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सैकड़ों लोगों से जिला प्रशासन ने घर खाली करने के लिए कहा

 हिंडन और यमुना नदी में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सैकड़ों लोगों से जिला प्रशासन ने घर खाली करने के लिए कहा

Tricity Today | हिंडन नदी में बाढ़ का फ़ाइल फ़ोटो

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की हिंडन और यमुना नदी में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। एक बार फिर से यमुना और हिंडन के प्रभावित क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। दोनों नदियों में कभी भी पानी बढ़ सकता हैं। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों से दोनों ही नदियों का जलस्तर स्थिर है।

जिला प्रशासन फिर अलर्ट हो गया
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम तक यमुना के ओखला बैराग पर 11,807 क्यूसेक पानी बह रहा था। यहां ड्राउन स्ट्रीम जलस्तर 196.00 मीटर मापा गया। यमुना में खतरे का लाल निशान 200.60 मीटर पर है। वहीं, हिंडन में 3075 क्यूसेक पानी बह रहा है। यहां जलस्तर 199.15 मीटर है। बीते दिनों दोनों नदियों से जिले के 60 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे, वहीं करीब आठ हजार से अधिक लोगों के सामने विस्थापित होने की स्थिति बनी थी। ऐसे में अब उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग की चेतावनी मिलने पर जिला प्रशासन फिर अलर्ट हो गया है।

लोगों से घर छोड़ने की पूरी तैयारी करने की अपील
प्रशासन के अधिकारियों ने यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से घर छोड़ने की पूरी तैयारी करने की अपील की हैे। अपर जिलाधिकारी वित्त अतुल कुमार ने बताया कि 24 घंटे से यमुना और हिंडन का जलस्तर स्थिर है। लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। जानकारी के मुताबिक हालत सामान्य होने के बाद लोग दुबारा से डूब क्षेत्र में रहने के लिए आ गए हैं।

पिछली बार सैकड़ों लोग हुए प्रभावित
आपको बता दें कि हिंडन और यमुना नदी के डूब क्षेत्र में हजारों लोग रहते हैं। बीते दिनों जब दोनों नदी में बाढ़ आई थी तो हजारों घर खोखले हो गए। काफी लोगों के घर टूट गए हैं। कुछ घरों की जमीन अंदर धंस गई है। लोगों की हालत बेकार हो गई है। यह वह घर हैं, जिन्होंने हिंडन और यमुना नदी के बिल्कुल किनारे पर बनाए हुए हैं। एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद हजारों लोग परेशान हो गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.