बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Greater Noida : बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Tricity Today | Symbolic Photo

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में घर में घुसकर गाली गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही रहने वाले अशोक और नरेंद्र सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश हो रही है। 

महिलाओं से अभद्रता की
पाली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 29 मई को पड़ोस में रहने वाले अशोक और नरेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में उनके घर में घुस आए। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज और महिलाओं से अभद्रता की। इस घटना के बाद घर के बच्चे डरे हुए हैं। परिवार के लोग भी दहशत में हैं। परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन महीने से परेशान कर रहे हैं। 

पहले से दर्ज हैं मुकदमें
इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही संबंधित थाने में कई मामले पंजीकृत हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.