पुलिस वाले ने दिया धक्का, बेहोश हो गया बंदी का पिता

ग्रेटर नोएडा : पुलिस वाले ने दिया धक्का, बेहोश हो गया बंदी का पिता

पुलिस वाले ने दिया धक्का, बेहोश हो गया बंदी का पिता

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में गुरुवार बड़ी घटना हुई है। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी के पिता को पुलिस वाले ने धक्का दे दिया। जिससे बुजुर्ग जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिम्स के डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग की हालत अब ठीक है।

उपचार के लिए जिम्स में भर्ती किया गया
दनकौर के हतेवा गांव के रहने वाले दो युवक गौतम और दीपक हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। दोनों को बीते दिनों हत्या के आरोप में ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों युवक लुकसर जिला जेल में बंद हैं। गुरुवार को उनकी जिला अदालत में पेशी थी। बंदी का पिता चंद्रभान उससे मिलने के लिए कोर्ट आए थे। बंदियों की गाड़ियों का दरवाजा खुला तो भीड़ एकत्र हो गई। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों ने धक्का देकर भीड़ को दूर करने का प्रयास किया। तभी चंद्रभान बेहोश हो गए।

जमीन पर गिर पड़े चंद्रभान
पुलिसकर्मी का धक्का लगता ही चंद्रभान जमीन पर गिर पड़े और वह बेहोश हो गए। यह देखकर वहां मौजूद लोग परेशान हो गए। पुलिस कर्मियों के भी होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उन्हें उठाया गया और कासना के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया। डाक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत ठीक है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उपचार के बाद चंद्रभान को वापस घर भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.