मरम्मत के दौरान घर की छत गिरी, दो बच्चियों की मौत और 4 घायल

Greater Noida BREAKING : मरम्मत के दौरान घर की छत गिरी, दो बच्चियों की मौत और 4 घायल

मरम्मत के दौरान घर की छत गिरी, दो बच्चियों की मौत और 4 घायल

Tricity | मौके पर पुलिस बल तैनात

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दादरी थाना क्षेत्र में एक मकान की छत की गिर गई। इस हादसे में दो बच्चियों नीचे दब गई और उनकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना के बाद मौके चीख-पुकार मच गई है। आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।

कब और कैसे हुई घटना
पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लाल सिंह निवासी गांव समाधिपुर अपने घर की छत पर ईंट बिछवा कर छत की मरम्मत करा रहे थे। ऊपर की छत पर ज्यादा वजन होने की वजह से बीच वाली छत नीचे गिर गई। इस घटना में लाल सिंह की दो पोती नीचे दब गई। जिसमें से एक की उम्र 5 वर्ष और दूसरी की उम्र 3 वर्ष थी।

ये लोग हुए घायल
पुलिस ने बतया कि दोनों मासूम बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में राजवीर (45 वर्ष), विनोद (43 वर्ष), संजीव (35 वर्ष) और पंकज (23 वर्ष) निवासी गांव समाधिपुर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.