यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ेगी, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अथॉरिटी ने दिया साजो-सामान

बड़ी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ेगी, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अथॉरिटी ने दिया साजो-सामान

यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ेगी, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अथॉरिटी ने दिया साजो-सामान

Tricity Today | CEO Arun Veer Singh

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और पुख्ता की जाएगी। इसके लिए यमुना अथॉरिटी ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddh Nagar Police) को साजो-सामान मुहैया करवाया है। सर्दियों के मद्देनजर सुरक्षा और चौकसी को ध्यान में रखते हुए अथॉरिटी ने पुलिस को 6 इनोवा कार उपलब्ध करवाई हैं। यह जानकारी सोमवार को यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी। सोमवार को अथॉरिटी की बोर्ड बैठक के बाद सीईओ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दोहरा लाभ मिलेगा
यमुना इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस को 6 इनोवा दी गई हैं। इन पर आने वाला सारा खर्च अथॉरिटी वहन करेगी। तनख्वाह और वाहनों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल प्राधिकरण देगा। इससे एक्सप्रेसवे पर दोहरा फायदा मिलेगा। पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ जाएगी। जिससे आपराधिक वारदात नहीं होंगी। दूसरी तरफ कोई हादसा होने पर रिस्पांस टाइम बढ़ जाएगा। सर्दियों के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे होते हैं। हालांकि, इस सीजन में अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है। कोहरा पड़ने पर खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से निपटने में भी पुलिस मदद करेगी।

सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा दुरुस्त होगी
जेवर में एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पर आने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया था कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास थाने और पुलिस चौकी बनाई जाएंगी, जिससे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपराधियों पर लगाम लगाई जाएगी। अब यमुना प्राधिकरण ने भी नोएडा पुलिस की मदद की है। जिसे यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा दुरुस्त होगी।

बोर्ड बैठक में सीईओ ने दी अहम जानकारी
सोमवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया, "एक अप्रैल 2021 से 15 दिसम्बर 2021 तक प्राधिकरण को विभिन्न योजनाओं से 2,120.97 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस दौरान 1,474.40 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले प्राधिकरण की आमदनी में 169% इजाफा हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण को शुद्ध 455 करोड़ रुपये की आय हुई है।" डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने आगे कहा, "सोमवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना और पिछले 3 वर्षों का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया है। सभी प्रस्तावों को प्राधिकरण के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.