ग्रेटर नोएडा में दांत दिखाने गए युवक ने डॉक्टर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

BIG NEWS : ग्रेटर नोएडा में दांत दिखाने गए युवक ने डॉक्टर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में दांत दिखाने गए युवक ने डॉक्टर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Social Media | ग्रेटर नोएडा में दांत दिखाने गए युवक ने डॉक्टर को चाकू से गोदा,

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को सुबह क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक व्यक्ति ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान हालत में डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

अभी 2 दिन पहले ही कस्बे में एक डॉक्टर को युवकों से क्लीनिक में मास्क लगाने के लिए कहना भारी पड़ा था। गुस्साए युवकों ने क्लीनिक में ही डॉक्टर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। लगातार हो रही इस तरह के अपराध से कस्बे में दहशत का माहौल है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे रोड पर अजय शर्मा का क्लीनिक है। शनिवार सुबह एक युवक उन्हें अपना दांत दिखाने गया। क्लीनिक पर भीड़ थी।

इंतजार करने के लिए कहना पड़ा भारी
उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने आरोपी से कहा कि वह कुछ देर बाद उसे देखेंगे। इस बात से गुस्साए युवक ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में डॉक्टर को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.