रक्षाबंधन मनाने गई महिला के घर में ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

ग्रेटर नोएडा : रक्षाबंधन मनाने गई महिला के घर में ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

रक्षाबंधन मनाने गई महिला के घर में ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन के त्यौहार में महिला अपने परिजनों के यहां गई थी। इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा घटनाक्रम
पुलिस ने बताया कि सोसायटी के मकान नंबर सीई-122 में सचिन कुमार रहते हैं। वह एचडीएफसी बैंक की दिल्ली शाखा में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह नौकरी पर चले गए, उनकी पत्नी भाई का राखी बांधने चली गई। रात में जब वह नौकरी से वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।

मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
सचिन ने बताया अंदर जाकर देखा तो चोरों ने मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की दस अंगूठी, सोने की चूड़ी, कान के झुमके, चांदी का अलग-अलग सामान, 15 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित का कहना है कि घर के सामने वाले मकान में कुछ मजदूर रहते हैं। संभावना जताई है कि उन्होंने ही चोरी की है। वहां पर रहने वाले मजदूर कुछ दिन पहले भी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.