पुलिस वालों के घर असुरक्षित, कॉन्स्टेबल की बीवी पहुंची थाने, कहा- आधी रात को...

ग्रेटर नोएडा में गजब मामला : पुलिस वालों के घर असुरक्षित, कॉन्स्टेबल की बीवी पहुंची थाने, कहा- आधी रात को...

पुलिस वालों के घर असुरक्षित, कॉन्स्टेबल की बीवी पहुंची थाने, कहा- आधी रात को...

Goolge Image | Symbolic Image

Greater Noida News : चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम हैं, ऐसे में कई पुलिसकर्मी दूसरे जिलों में इलेक्शन ड्यूटी पर गए हुआ है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जिसमें इलेक्शन ड्यूटी पर गए पुलिसकर्मी के घर पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिए है। इस घटना से पुलिसकर्मी का परिवार पूरी तरह से डरा हुआ है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में धनपाल सिंह की पत्नी सिंपी ने बताया की वह सेक्टर-36 में रहती है। उनके पति उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। जिनकी पोस्टिंग जनपद मुजफ्फरनगर में है। पीड़िता के अनुसार लोकसभा चुनाव में उनके पति की ड्यूटी लगी है। वह घर पर अकेली है। महिला के अनुसार 19 मई की रात को अज्ञात चोर उनके घर पर आए और उन्होंने घर के पीछे लगे जाल को तोड़कर घर में अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह उठककर जब उन्होंने देखा तोह उनके होश उड़ गए। 

जांच में जुटी पुलिस 
पीड़िता के अनुसार घटना के समय व घर में सोई हुई थी। वहीं, पीड़िता सिंपी का कहना है कि इस घटना के बाद वह पूरी तरह से डरी हुई है। वह मौजूदा समय में घर पर अकेली है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.