पूरा गाना देखने के लिए खबर पढ़ें

सचिन-सीमा की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का थीम सॉन्ग लॉन्च : पूरा गाना देखने के लिए खबर पढ़ें

पूरा गाना देखने के लिए खबर पढ़ें

Tricity Today | फिल्म का थीम सॉन्ग लॉन्च

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में नेपाल बॉर्डर के रास्ते आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म का थीम सॉन्ग रविवार 20 अगस्त 2023 को लॉन्च हो गया है। अभी तक इस सॉन्ग को लाखों लोगों ने देखा और सुना है। जानी फायरफॉक्स स्टूडियो के द्वारा ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर की लव स्टोरी पर फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म का थीम सॉन्ग रविवार को लॉन्च किया गया है। सीमा हैदर की लव स्टोरी को जानने के लिए भारत के लाखों लोग इच्छुक हैं। जानी फायरफॉक्स स्टूडियो का कहना है कि अभी तक 500 से अधिक म्यूजिक स्टोर प्लेटफार्म पर यह गाना लॉन्च किया गया है। सीमा और सचिन की लव स्टोरी में में कब क्या हुआ ?
आपको बता दें कि बीते 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है। फिर 7 जुलाई 2023 के बाद सीमा और सचिन के परिवार से पूछताछ का दौर जारी हो गया। अभी सीमा हैदर पर शक है कि वह पाकिस्तानी जासूस है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.