यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा जाम, 4 गुना बढ़ेगी फास्टैग लाइन, पढ़िए खास खबर

बड़ी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा जाम, 4 गुना बढ़ेगी फास्टैग लाइन, पढ़िए खास खबर

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा जाम, 4 गुना बढ़ेगी फास्टैग लाइन, पढ़िए खास खबर

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर अब नहीं लगेगा जाम

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लोगों को जाम की समस्या का काफी सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए अब यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की लाइन बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार को यमुना अथॉरिटी में जेपी इंफ्राटेक और आईडीबीआई के बीच बातचीत से समझौता हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर फिलहाल 12 फास्टैग की लाइनें हैं। 

जेपी इंफ्राटेक और आईडीबीआई के बीच हुआ समझौता
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके चलते टोल प्लाजा पर जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। अभी वाहन चालकों को जेवर, मथुरा और आगरा में टोल कटवाने से अक्सर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसके चलते फास्टटैग लाइन की संख्या बढ़ाने को लेकर जेपी इंफ्राटेक और आईडीबीआई के बीच अनुबंधन हुआ है। 

22 दिसंबर 2021 से काम शुरू
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए 22 दिसंबर 2021 के बाद फास्टटैग लाइन की संख्या बढ़ाकर 48 की जानी है। फास्टट्रैक के वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर जाम लग जाता है। ऐसे में फास्टैग लाइन की संख्या चार गुना होने के बाद जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।

अब नहीं करना होगा इंतजार : डॉ.अरूण वीर सिंह
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरूण वीर सिंह ने ट्राईसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव ज्यादा होता है। अधिकतर सुबह-शाम के समय जाम की स्थिति बनी होती है। जिसकी वजह से लोगों को करीब 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन अभी है इंतजार का समय खत्म होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे पर मौजूद टोल प्लाजा पर 4 गुना फास्टैग की सुविधा की जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। इसके अलावा अधिकारियों के साथ मिलकर सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए भी जरूरी कदम उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.