Greater Noida News : नए साल की शुरुआत के साथ भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 जल्द ही ऑटोमोबाइल उद्योग के सबसे बड़े आयोजनों में से एक के रूप में सामने आने वाला है। इस बार एक्सपो में नई और आकर्षक कारों का प्रदर्शन होगा। जिसमें मारूति सुजुकी, टाटा, MG, स्कोडा और महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियां अपनी नई कारों का अनावरण करेंगी। एक्सपो में लॉन्च होने वाली 10 प्रमुख कारों पर एक नजर डालते हैं। जो भारतीय बाजार में तकनीकी और डिज़ाइन के नए मानक स्थापित कर सकती हैं।
MG साइबरस्टर स्पोर्ट्स कार
MG साइबरस्टर एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है, जिसे 2025 एक्सपो में पेश किया जा सकता है। 510 हॉर्सपावर और 725 Nm टॉर्क के साथ, यह कार केवल 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करने का दावा करती है।
मारूति सुजुकी ई-विटारा
मारूति सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल, ई-विटारा, भारत मोबिलिटी एक्सपो में अपनी नई पहचान के साथ नजर आएगा। इसमें हाइटेक फीचर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस फोन चार्जर और ऐप्पल कारप्ले जैसी सुविधाएं होंगी।
स्कोडा की नई कोडियाक
भारत में 7 सीटर SUV कोडियाक का नया वर्जन एक्सपो में लॉन्च हो सकता है, जिसमें नया डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स होंगे।
टाटा सफारी EV
टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जो टाटा हैरियर EV के समान होगा, एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसमें उच्च रेंज और शक्तिशाली बैटरी की संभावना है।
महिंद्रा XEV 9E और BE-6E
महिंद्रा ने BE 6E और XEV 9E को लॉन्च किया है, लेकिन इनके टॉप मॉडल्स और कीमतों का खुलासा 2025 में किया जाएगा। इन दोनों कारों में SUV-कूप डिजाइन और लंबी रेंज का दावा किया जा रहा है।
हुंडई क्रेटा EV
हुंडई की क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट एक्सपो में सामने आएगा, जिसमें नए फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS होंगे।
महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा की ओर से 2025 में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की जा सकती है, जो 34.5 किलोवाट से 39.5 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी के साथ होगी।
टाटा हैरियर EV
टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश किया जाएगा, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स हो सकते हैं।
किया सायरोस
किया की नई सिरोस बी-एसयूवी 2025 में लॉन्च होगी, जिसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प होंगे। इसमें 17-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और कई सुरक्षा फीचर्स उपलब्ध होंगे।
महिंद्रा XEV 9E और BE 6E
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें, BE 6E और XEV 9E, अपने दमदार डिजाइन और बैटरी रेंज के साथ एक्सपो में एक महत्वपूर्ण आकर्षण बन सकती हैं।