इन 100 बूथों पर होगा उत्सव जैसा माहौल, गुब्बारों से होगी सजावट, जानिए डीएम सुहास एलवाई ने क्यों लिया यह फैसला

गौतमबुद्ध नगर : इन 100 बूथों पर होगा उत्सव जैसा माहौल, गुब्बारों से होगी सजावट, जानिए डीएम सुहास एलवाई ने क्यों लिया यह फैसला

इन 100 बूथों पर होगा उत्सव जैसा माहौल, गुब्बारों से होगी सजावट, जानिए डीएम सुहास एलवाई ने क्यों लिया यह फैसला

Google Image | Symbolic Photo

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर जिले में मॉडल बूथ बनेंगे। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। जिले में 100 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। जिन पर मतदाताओं को कई सुविधाएं मिलेंगे। कुछ मॉडल बूथों पर केवल महिला कर्मचारी और कुछ बूथों पर केवल दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती होगी। ऐसा करने से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। यह 100 मॉडल बूथ जिले की तीनों नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा सीटों पर बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सजावट भी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष एलवाई ने कहा कि इन सभी मॉडल बूथ पर उत्सव जैसा माहौल होगा, साथ ही लोगों को भी कई सुविधाएं मिलेंगे। 

बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी 
जिले की तीनों सीटों पर मतदाता सूची में बढ़ोतरी हुई है। मतदाता सूची में 82 हजार नए मतदाता ओर जुड़े हैं। जिसके बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 16.23 लाख हो गई है। अब ऐसे में बूथों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। कोरोना महामारी के कारण हर बूथ पर केवल 1,250 मतदाता ही वोट कर सकते है। फिलहाल, जिले में 1,754 मतदान स्थल है। अब नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ने से जिले में करीब 100 ने बूथ और बढ़ाए जाएंगे। 

मॉडल बूथों पर मिलेंगे मतदान के लिए ग्लप्स 
जिले में पहले चरण 10 फरवरी को मतदान होगा। जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। ऐसे में मतदान केंद्रों को जीपीएस लोकेशन से जोड़े जाएंगे। इससे मतदाताओं को अपने बूथ तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही सभी मतदान केंद्रों को सजाया जाएगा, बूथों पर गुब्बारों की सजावट की जाएगी। वही, दिव्यांग मतदाताओं के लिए ई-रिक्शा का इंतजाम किया जाएगा। मॉडल भूतों पर ईवीएम का प्रयोग करने से पहले ग्लब्स दिए जाएंगे। मास्क और सैनिटाइजर रहेगा ताकि कोविड-19 का पालन हो सके। 

नोएडा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता 
जिले में नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ने से अब 16.23 लाख वोटर हो चुके हैं। जिसके नोएडा सीट जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट हो गई है। इस बार नोएडा विधानसभा सीट पर 23,465, दादरी विधानसभा सीट पर 18,542 और जेवर विधानसभा सीट पर 4,040 नई मतदाता जुड़े हैं। अब नोएडा सीट पर 7 लाख से अधिक (7,13,696) मतदाता है। वहीं, दादरी विधानसभा सीट पर 6 लाख अधिक (6,05,431) और जेवर विधानसभा सीट पर 3 लाख से अधिक (3,50,465) मतदाता है। सबसे कम मतदाता जेवर सीट पर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.