ग्रेटर नोएडा के ये 3 मामले आज पूरे दिन ट्विटर पर हुए ट्रैंड, दुनिया के कई बड़े हैश टैग फेल

Tricity Today Exclusive : ग्रेटर नोएडा के ये 3 मामले आज पूरे दिन ट्विटर पर हुए ट्रैंड, दुनिया के कई बड़े हैश टैग फेल

ग्रेटर नोएडा के ये 3 मामले आज पूरे दिन ट्विटर पर हुए ट्रैंड, दुनिया के कई बड़े हैश टैग फेल

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के ये मामले आज पूरे दिन ट्विटर पर हुए ट्रैंड

Greater Noida News : आज 3 मामलों की वजह से ग्रेटर नोएडा और नोएडा ट्विटर पर ट्रेंडिंग कर रहा है। जिले में इस समय 3 बड़े मामले चल रहे हैं। जिसको लेकर जिले और देश के काफी इलाकों में रहने वाले लोग ट्विटर पर हैश टैग के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा लिखकर ट्वीट कर रहे हैं। इन 3 मामलों के अलावा #Noida ने भी ट्रैंड किया है। हालांकि, नोएडा अपने आप में बहुत बड़ी चीज है। पूरे दिन हजारों लोग #Noida के साथ ट्वीट करते हैं।

#SeemaHaider
ग्रेटर नोएडा में आई पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर का मामला सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। सीमा हैदर का मामला काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। तमाम वीडियो सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसलिए करीब एक हफ्ता से सीमा हैदर टॉप टि्वटर ट्रेंडिंग की लिस्ट में है।

#GreaterNoida
ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। उनके चाहने वाले और उनकी कथा को सुनने वाले लाखों लोग ग्रेटर नोएडा में हैं। ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा 16 जुलाई तक चलेगी। जिसको लेकर लोग #GreaterNoida के साथ ट्वीट कर रहे हैं।

#YamunaWaterLevel
पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से नोएडा में जलभराव की समस्या पैदा होने लगी है। नोएडा के करीब 60 इलाकों में बाढ़ जैसी नौबत आ गई है। जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से ट्विटर पर #YamunaWaterLevel ट्रेंड कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.