प्रोजेक्ट में इन 5 नए गांवों को किया शामिल, मलेशिया जैसा होगा नजारा

यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन से जोड़ेगी हेरिटेज सिटी : प्रोजेक्ट में इन 5 नए गांवों को किया शामिल, मलेशिया जैसा होगा नजारा

प्रोजेक्ट में इन 5 नए गांवों को किया शामिल, मलेशिया जैसा होगा नजारा

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे

Greater Noida News : जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक राया हेरिटेज सिटी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई हैं। राया में विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी में 5 नए गांवों को शामिल किया गया है। अब इस परियोजना के लिए 12 गांवों की जमीन ली जाएगी। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को जोड़ा जाएगा। इसके यमुना एक्सप्रेसवे के 101वें किमी से यमुना नदी तक 6.9 किमी का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे विकसित किया जाएगा। इसी के दोनों किनारे में 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी विकसित होगी।

कहां और कैसे विकसित होगी पूरी हेरिटेज सिटी
यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के किनारे हेरिटेज सिटी विकसित करने की योजना बनाई। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। यमुना एक्सप्रेसवे के 101वें किमी से लेकर यमुना नदी तक 6.9 किमी बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी विकसित होगी। करीब 100 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे प्रथम चरण में चार लेन का होगा। बाद में इसे छह लेन का किया जाएगा। इस परियोजना में पांच नए गांवों को शामिल किया गया है। अब गांवों की संख्या 12 हो गई है। इन गांवों की जमीन ली जाएगी। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली इस परियोजना में मथुरा-वृंदावन की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें योग केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सालय, पार्क,  कथा वाचनालय आदि होंगे।

राया हेरिटेज सिटी पर करीब 1,220 करोड़ रुपए खर्च होंगे
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाली राया हेरीटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर मुहर लग गई। राया हेरीटेज सिटी 753 एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके विकास पर करीब 1,220 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया के पास हेरिटेज सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसकी डीपीआर सीबीआरई ने बनाई है। राया के पास से वृंदावन में यमुना नदी तक करीब सात किलोमीटर का 100 मीटर चौड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके दोनों और हेरीटेज सिटी विकसित होगी।

स्थानीय कला होगी विकसित
यह पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी। इसमें थीम बेस्ड हेरीटेज सेंटर, योग वैलनेस सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, होटल, स्थानीय कला और कलाकारों के लिए हाट आदि विकसित किए जाएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए थे। उन सुझाव को शामिल कर डीपीआर में संशोधन किया गया। सोमवार को बोर्ड बैठक में डीपीआर रखी गई, जिसे पास कर दिया गया। अब बिड इवैल्यूएशन कमेटी इस पर निर्णय लेगी।

हेरिटेज सिटी में आने वाले गांव
अरूवा  बांगर
अरूवा  खादर
पिपरौली खादर
पिपरौली बांगर
भीम खादर
डांगरौली
पानीगांव खादर
चूरा हंसी
पानी गांव
दीवाना
पोखर छया
सौर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.