पूरे एक्सपो मार्ट में नजर नहीं आएंगी ये 5 टॉप कंपनियां, 30 सालों से इंडिया में मचाया हुआ है धमाल 

Greater Noida Auto Expo 2023 : पूरे एक्सपो मार्ट में नजर नहीं आएंगी ये 5 टॉप कंपनियां, 30 सालों से इंडिया में मचाया हुआ है धमाल 

पूरे एक्सपो मार्ट में नजर नहीं आएंगी ये 5 टॉप कंपनियां, 30 सालों से इंडिया में मचाया हुआ है धमाल 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida Auto Expo 2023 : अगले साल यानी कि जनवरी 2023 में ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लोगों के सामने दिखाएंगी, लेकिन पूरे इंडिया में पिछले 30 सालों से धमाल मचाने वाली पांच बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को ऑटो एक्सपो में शो नहीं करेंगी। ये पांच कंपनियां बड़ी नामी है। आज भारत के हर एक घर में इनकी एक ना एक गाड़ी पाई जाती है। उसके बावजूद भी इन पांच कंपनियों ने ऑटो एक्सपो से मुंह सा मोड़ लिया है।

ये 5 कंपनियां नहीं आ रही
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प, हौंडा, टीवीएस, बजाज और रॉयल इनफील्ड कंपनी इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में एंट्री नहीं ले रही है। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन कंपनियों ने ऑटो एक्सपो को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इन कंपनियों के ऑटो एक्सपो में पार्टिसिपेट करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिसकी वजह से मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ये 5 नामी कंपनियां ऑटो एक्सपो में नहीं आएगी।

हीरो ने बनाई अच्छी पकड़
इनमें से हीरो और टीवीएस ने पिछले करीब 35 सालों में भारत के बाजारों में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। आज के समय में हर एक घर में इनकी एक ना एक गाड़ी पाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि हीरो कंपनी इतनी सक्सेसफुल हो गई है कि शायद उसको ऑटो एक्सपो में अपनी पहचान दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इंतजार
आपको बता दें कि इस बार ऑटो एक्सपो का इंतजार काफी लोगों को है। वैसे तो ऑटो एक्सपो का आयोजन 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन नहीं हो पाया। अबकी बार ऑटो एक्सपो 2023 में काफी बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने अच्छे-अच्छे प्रोडक्ट लॉन्च करेंगी। लोगों को बेसब्री से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इंतजार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.