एटीएस और अंतरिक्ष समेत ये 7 बिल्डर बने प्रकृति के दुश्मन, नोटिस और जुर्माने के बाद भी बाज नहीं आए

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : एटीएस और अंतरिक्ष समेत ये 7 बिल्डर बने प्रकृति के दुश्मन, नोटिस और जुर्माने के बाद भी बाज नहीं आए

एटीएस और अंतरिक्ष समेत ये 7 बिल्डर बने प्रकृति के दुश्मन, नोटिस और जुर्माने के बाद भी बाज नहीं आए

Tricity Today | Greater Noida

Greater Noida News : जिले में ऐसे 7 बिल्डर हैं, जिनके खिलाफ नोटिस जारी हुआ और जुर्माना भी लगा। उसके बावजूद भी भूजल दोहन बंद नहीं हो रहा है। अब ऐसे बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा आरसी जारी की जाएगी और एक्शन होगा। भूगर्भ जल विभाग ने जून 2023 में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर भूजल दोहन की जांच की थी। 

नोटिस जारी हुआ और जुर्माना भी लगाया
जांच के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 13 प्रोजेक्ट पर बोरवेल से भूजल दोहन होता मिला। नियम के मुताबिक निर्माण कार्य में एसटीपी के पानी का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन सभी बिल्डर भूजल का इस्तेमाल करते पाए गए थे। बिल्डरों ने विभाग की बिना एनओसी साइट पर बोरवेल किया हुआ है। जिसकी वजह से नोटिस जारी हुआ और जुर्माना भी लगाया गया।

सभी पर लगाया 5-5 लाख रुपए का जुर्माना
इनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले 7 बिल्डर हैं। जिसके खिलाफ 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। जुर्माने की राशि 15 दिन में जमा करने के साथ बोरवेल बंद करने के आदेश दिए थे। उसके बावजूद भी ना तो जुर्माना जमा किया और ना ही भूजल दोहन बंद किया। अब भूगर्भ जल विभाग इन बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है।

इन बिल्डरों पर होगा एक्शन
  1. ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मेफेयर रेजीडेंसी
  2. एटीएस प्रिस्टीन
  3. अंतरिक्ष गोल्फ सिटी
  4. अंतरिक्ष द गोल्फ एड्रेस
  5. अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू स्थित सेक्टर-150
  6. जेपी अमन सेक्टर-151
  7. महागुन माइवूड्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.