Auto Expo 2025 में ये 7 कारें बना देंगी आपको अपना दीवाना, देखकर बोलोगे- क्या जलवा है!

भैया! दिल थाम कर बैठिए : Auto Expo 2025 में ये 7 कारें बना देंगी आपको अपना दीवाना, देखकर बोलोगे- क्या जलवा है!

Auto Expo 2025 में ये 7 कारें बना देंगी आपको अपना दीवाना, देखकर बोलोगे- क्या जलवा है!

Tricity Today | Auto Expo 2025

Greater Noida News : भारत के सबसे बड़े ऑटो शो Auto Expo 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह शानदार गाड़ियों का मेला 17 जनवरी से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। इस साल का ऑटो एक्सपो खासतौर पर लग्जरी कारों के लिए चर्चा का केंद्र बनेगा। जिसमें मर्सडीज से लेकर पोर्श जैसे ब्रांड्स की पावरफुल और आकर्षक एसयूवीज पेश की जाएंगी। यहां हम आपको उन 7 प्रमुख कारों के बारे में बताएंगे जिनकी चर्चा अभी से हो रही है।

Mercedes-Benz G 580 (EQG)
G-Class के इलेक्ट्रिक अवतार Mercedes-Benz G 580 (EQG) का जलवा ऑटो एक्सपो में देखने को मिलेगा। इस एसयूवी में 116 kWh बैटरी और चार इलेक्ट्रिक मोटर्स का पावर पैक है, जो 587 पीएस पावर और 1164 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। यह कार 360 डिग्री स्पिन करने में सक्षम है।

Mercedes-AMG SL 55
हाई परफॉर्मेंस रोडस्टर Mercedes-AMG SL 55 में 476 PS पावर और 700 Nm टॉर्क है। यह कार सिर्फ 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 295 किमी प्रति घंटा है।

MG Cyberster
पावरफुल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster को खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 77 kWh बैटरी और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर का पावर पैक है। जो 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 3.2 सेकंड में पहुंच सकती है। इसकी रेंज 444 किमी तक है।

Skoda Octavia RS
Skoda Octavia RS में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 265 PS पावर और 370 Nm टॉर्क देता है। यह कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

Porsche Macan Electric
इलेक्ट्रिक एसयूवी Porsche Macan Electric तीन वैरिएंट्स Macan Electric, Macan 4S Electric और Macan Turbo Electric में उपलब्ध होगी। Macan Turbo Electric में 100 kWh बैटरी के साथ 639 PS पावर और 1130 Nm टॉर्क है। यह कार महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी रेंज 591 किमी है।

Porsche Taycan
Porsche Taycan फेसलिफ्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें 89 kWh और 105 kWh बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं, जो 884 PS पावर और 890 Nm टॉर्क जेनरेट करती हैं। यह कार 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

Porsche Panamera
Porsche Panamera का थर्ड जेनरेशन ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इस कार का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इसके एंट्री लेवल मॉडल में 353 PS पावर और 500 Nm टॉर्क है, जबकि Panamera GTS में 4-लीटर V8 टर्बो इंजन है, जो 500 PS पावर और 660 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.