ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण समेत ये दिग्गजों करने वाले थे सुसाइड, इस वजह से बच गए

कभी खुशी-कभी गम : ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण समेत ये दिग्गजों करने वाले थे सुसाइड, इस वजह से बच गए

ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण समेत ये दिग्गजों करने वाले थे सुसाइड, इस वजह से बच गए

Google Image | दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय

Greater Noida News : खुशी और गम एक सिक्के के दो पहलू हैं। केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े अभिनेता और अभिनेत्री भी डिप्रेशन में गए हैं। हमारे देश में रोजाना सैकड़ो लोग डिप्रेशन के चलते आत्महत्या जैसे कदम को उठा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डिप्रेशन से लड़कर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ते हैं और एक मुकाम हासिल करते हैं। आज हम आपको उन चार दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो डिप्रेशन में चले गए थे और सुसाइड जैसे ख्याल मन में आने लगे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज दोबारा से मुकाम हासिल कर लिया। इनमें भारत की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय भी शामिल है

ऐश्वर्या राय
मानसिक डिप्रेशन से मिस वर्ल्ड रही ऐश्वर्या राय बच्चन भी पीछे नहीं है। एक समय था कि जब वह भी काफी मानसिक तनाव में चली गई थी। बताया जाता है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ जमकर इंटिमेंट सीन दिखाई गए। इसको लेकर वह काफी चर्चा में बनी रही और इसी वजह से वह बदनाम हुई। उस वक्त वह डिप्रेशन में चली गई थी। हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय ने इस मामले को खारिज कर दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र इस समय 50 साल है। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। 

दीपिका पादुकोण
एक समय था, जब भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मानसिक तनाव में चली गई थी। डिप्रेशन के चलते उन्होंने सुसाइड करने का भी फैसला लिया था। एक मीडिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर से उनका जब ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने काफी परेशानी झेली। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थी। हालांकि उनकी जिंदगी में जब रणवीर सिंह की एंट्री हुई तो सब कुछ बदल गया। रणवीर सिंह से शादी के दीपिका पादुकोण की जिंदगी बदल गई है। फिलहाल दीपिका पादुकोण की उम्र 37 साल है।

मिथुन चक्रवर्ती
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया था, लेकिन उसके बावजूद भी उनको सफलता हाथ नहीं लगी थी। जिसकी वजह से उनके मन में सुसाइड का ख्याल आया। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और डटकर मुकाबला किया। आज पूरे देश में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई हुई है।

मनोज बाजपेई
गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फिल्म के अभिनेता मनोज बाजपेई को कौन नहीं जानता, लेकिन एक समय था जब उनके मन में भी सुसाइड का ख्याल आया था। इस बात को उन्होंने एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में बताया। मनोज बाजपेई ने खुलासा करते हुए बताया कि वह एक समय मानसिक तनाव में चले गए थे। जिसकी वजह से उनके मन में सुसाइड का ख्याल आया, लेकिन उनके दोस्तों ने उनको संभाल लिया था। उस समय उनके 5 दोस्तों ने उनको अकेले सोने तक नहीं दिया था। वह अपने उन पांच दोस्तों को कभी नहीं भूल सकते।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.