इन पांच IAS अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, प्रेरणा सिंह पर फिर जताया विश्वास

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल : इन पांच IAS अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, प्रेरणा सिंह पर फिर जताया विश्वास

इन पांच IAS अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, प्रेरणा सिंह पर फिर जताया विश्वास

Tricity Today | IAS प्रेरणा सिंह

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली को ज्यादा अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण के सीईओ रविकुमार एनजी ने पांच IAS अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण विभागों का बंटवारा किया है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की विशेषज्ञता का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए परियोजनाओं को तेजी से और कुशलता से पूरा करना है।  OSD सौम्य श्रीवास्तव को मिला भूमि और कृषि से जुड़े विभागों का प्रभार
प्राधिकरण में तैनात OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) सौम्य श्रीवास्तव को भूमि, किसान, आबादी, विधि, बिल्डर मार्केटिंग और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंपा गया है। इन विभागों की जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य जमीन से जुड़े मामलों, किसान मुद्दों और बिल्डर परियोजनाओं में पारदर्शिता और तेजी लाना है। इन सभी कार्यों का सही और समय पर निष्पादन प्राधिकरण के लिए महत्वपूर्ण होगा।

आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष परियोजनाओं की जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ (स्पेशल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) आशुतोष कुमार द्विवेदी को कमर्शियल, आवासीय, विशेष परियोजना, नाइट सफारी, हेलीपोर्ट परियोजना विभाग, वर्क सर्किल 5, 6, 8, ग्राम विकास, गंगाजल, सीवर और डेन विभागों का प्रभार सौंपा गया है। इन परियोजनाओं में नाइट सफारी और हेलीपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण योजना शामिल हैं। जिनसे क्षेत्र में पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

सुनील कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रभारी नियुक्त
एसईओ सुनील कुमार सिंह को परियोजना विभाग के वर्क सर्कल 1, 2, 3, संस्थागत एसेट और वित्त के अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और निर्माण कार्यों की देखरेख उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। 

श्रीलक्ष्मी वीएस को संस्थागत नियोजन और आईटी विभाग का प्रभार
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस को संस्थागत नियोजन, उद्यान, कार्मिक, परियोजना और आईटी विभागों का प्रभार सौंपा गया है। आईटी और संस्थागत नियोजन जैसे तकनीकी और संरचनात्मक विभागों में उनकी नियुक्ति से प्राधिकरण की कार्यक्षमता में सुधार की संभावना है। 

प्रेरणा सिंह को शहरी सेवाओं और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी
आखिरी रूप में एसीईओ पेरणा सिंह को शहरी सेवा, परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 4 और 7, सिस्टम, बिजली, रोड और परिवहन विभागों का प्रभारी बनाया गया है। यह विभाग शहरी विकास और परिवहन से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की देखरेख करेंगे, जिनसे ग्रेटर नोएडा में यातायात प्रबंधन और शहरी सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.