इन नए लोगों को मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और क्षमताओं को उत्पन्न करने का संकल्प

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति का विस्तार : इन नए लोगों को मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और क्षमताओं को उत्पन्न करने का संकल्प

इन नए लोगों को मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और क्षमताओं को उत्पन्न करने का संकल्प

Tricity Today | इन नए लोगों को मिली जिम्मेदारी

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर विकास समिति जिले में समाज कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी संस्था का विस्तार करते हुए दो सचिव और दो उपाध्यक्षों को कार्यभार सौंपा है। जिन लोगों को कार्यभार सौंपा गया है वह समाज कल्याण के लिए जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का वहन कर रहे है। 
Imageजिले के विकास के लिए काम
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया गौतमबुद्ध नगर समिति एक स्वैच्छिक संगठन है। जो जिले के विकास के लिए काम करता है और उच्च स्तर पर जिले की समस्याओं को उठाने के लिए प्रयास कर रहा है। समिति ने अपनी सामाजिक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नई जिम्मेदारियों का चयन किया है। इसके माध्यम से समिति ने समाज में नई ऊर्जा और क्षमताओं को उत्पन्न करने का संकल्प किया है। यह नया कदम समाज की सेवा में नई गतिशीलता और सुधार लाने का एक प्रमुख उदाहरण है। 
Imageइन लोगों को मिली जिम्मेदारी 
कार्यभार को संभालने वालों में से राम प्रकाश पाण्डेय सचिव ग्रेटर नोएडा, अनूप कुमार सोनी सचिव ग्रेटर नोएडा वेस्ट,  मंजुल यादव उपाध्यक्ष, हिमांशु राजपूत उपाध्यक्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट शामिल है। कार्यक्रम में नमित रंजन, मनीष श्रीवास्तव, हर्ष्मणि राजपूत, अनूप सोनी, आर पी पांडेय, मंजुल यादव, रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.