3 मीटर की यह गाड़ी आपको बना लेगी दीवाना, खासियत देखकर बोलोगे- So Cute

Greater Noida Auto Expo 2023: 3 मीटर की यह गाड़ी आपको बना लेगी दीवाना, खासियत देखकर बोलोगे- So Cute

3 मीटर की यह गाड़ी आपको बना लेगी दीवाना, खासियत देखकर बोलोगे- So Cute

Tricity | Panda

Greater Noida Auto Expo 2023 : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर आने के लिए मजबूर कर रही है। दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। अब एक कंपनी ने ऐसे लोगों के लिए शानदार गाड़ी लांच की है। इस इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी की कीमत केवल 5 लाख रुपए है। बड़ी बात यह है कि एक बार चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इतना ही नहीं, इस गाड़ी की लंबाई केवल 3 मीटर है। इसमें एक साथ 4 लोग बैठकर सफर कर सकते हैं।

Gelly Auto ने लॉन्च की गाड़ी
आपको बता दें कि इस गाड़ी का नाम Panda है। दरअसल, पांडा गाड़ी Gelly Auto ने लॉन्च की है। यह कंपनी चीन की जानी-मानी कंपनियों में से एक है। बताया जा रहा है कि ऑटो एक्सपो 2023 में यह गाड़ी ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि गाड़ी के लॉन्च होने के बाद काफी लोग इसको खरीदेंगे। यह गाड़ी पूरी तरीके से हाईटेक है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी लंबाई केवल 3 मीटर है।

आसानी से भरे जाम में चल सकती है
कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी आसानी से भरे जाम में चल सकती है। गाड़ी की लंबाई केवल 3 मीटर है। जिसकी वजह से आराम से सड़क पर चल सकती है और छोटी से छोटी जगह में खड़ी हो सकती है। जिन लोगों के घर में पार्किंग की सुविधा नहीं है। उन लोगों के लिए काफी बेहतर कार साबित होगी।

800 किलो से भी कम वजन
यह Panda कार नैनो गाड़ी से भी छोटी है। नैनो गाड़ी टाटा कंपनी की है। भले ही यह गाड़ी काफी छोटी है। लेकिन फीचर्स की कोई कमी नहीं है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में यह गाड़ी आएगी। यह कार लोगों को काफी आकर्षित करेगी। इस गाड़ी का कुल वजन 800 किलो से भी कम है। कंपनी का दावा है कि एक बार में चार्ज होने के बाद यह गाड़ी 150 किलोमीटर तक चल सकती है। यह गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सड़कों पर दौड़ सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.