सूरजपुर-कासना मार्ग पर इन दो यू-टर्न का उपयोग करें

ग्रेटर नोएडा का यह बड़ा चौराहा हुआ बंद : सूरजपुर-कासना मार्ग पर इन दो यू-टर्न का उपयोग करें

सूरजपुर-कासना मार्ग पर इन दो यू-टर्न का उपयोग करें

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा शहर के विश्व भारती चौराहे को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) ने बुधवार से बंद कर दिया है। इस चौराहे को पार करने के लिए सूरजपुर-कासना मार्ग पर दो यू-टर्न बनाए गए हैं। अब इन यू-टर्न से ही लोगों को आना-जाना करना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने यह फैसला शहर के लोगों की मांग पर लिया है। दरअसल, इस चौराहे पर यातायात नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे यहां अकसर दुर्घटनाएं होती थीं।

एक्टिव सिटीजन टीम लगातार उठा रही थी मुद्दा
ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर अल्फा-1 में रहने वाले एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह ने बताया, "ग्रेटर नोएडा शहर के सबसे व्यस्त मार्ग सूरजपुर-कासना रोड पर विश्व भारती स्कूल के पास अथॉरिटी ने चौराहा बनाया था। लेकिन अथॉरिटी ने इस चौराहे पर न तो रेड लाइट लगाई और न ही गोल चक्कर बनाया। रेड लाइट और गोल चक्कर नहीं होने के चलते विश्व भारती चौराहे पर आए दिन जाम और दुर्घटना की समस्या आड़े आती रहती थीं। शहर के  लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के सामने इस समस्या को कई बार रखा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में तत्कालीन सीईओ नरेंद्र भूषण ने आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की थी। हमने उनके सामने भी इस समस्या को अथॉरिटी के ऑडोटोरियम में उठाया था। आरडब्ल्यूए के साथ हुई उस बैठक में यह मांग रखी थी। हम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह मांग उठा रहे थे।

लोगों की मांग पर अथॉरिटी ने चौराहा बन्द किया
अब अथॉरिटी ने लोगों की मांग पर चौहराए को बंद कर यू-टर्न बना दिया है। चौहराए से कुछ दूर जाने के बाद यू-टर्न बनाए गए है। जिससे सूरजपुर-कासना रोड पर वाहन बगैर किसी रुकावट दौड़ने लगे हैं। आलोक सिंह कहते हैं कि यह फैसला शहर के लिए लाभकारी साबित होगा। इस चौराहे पर हर वक्त बेतरतीब यातायात सुधर जाएगा। यहां रोजमर्रा होने वाली दुर्घटनाएं अब नहीं होंगी। इस चौराहे पर हुए एक्सीडेंट्स में कई लोगों की जान जा चुकी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.