यमुना अथाॅरिटी के इस अफसर को मिली जिम्मेदारी, जानिए नामांकन के लिए कितने पैसे देने होंगे

ग्रेटर नोएडा डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए चुनाव : यमुना अथाॅरिटी के इस अफसर को मिली जिम्मेदारी, जानिए नामांकन के लिए कितने पैसे देने होंगे

यमुना अथाॅरिटी के इस अफसर को मिली जिम्मेदारी, जानिए नामांकन के लिए कितने पैसे देने होंगे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में आरडब्ल्यूए का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मेरठ डिप्टी रजिस्ट्रार वरूण खरे ने यमुना अथाॅरिटी के डीजीएम एके सिंह को इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इलेक्शन ऑब्जर्वर एके सिंह की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। पूर्व महासचिव आलोक नागर ने एसडीएम के पास दर्ज कराई गई पूर्व शिकायत को वापस लेते हुए चुनाव कराने का अनुरोध किया। आलोक नागर ने 21 मार्च और 31 मार्च को प्रत्र प्रस्तुत करते हुए चुनाव कराए जाने का अनुरोध डिप्टी रजिस्ट्रार से किया था। डिप्टी रजिस्ट्रार ने उनके अनुरोध पर यमुना अथाॅरिटी के डीजीएम एके सिंह को इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

क्या है पूरा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम तय कर दिया गया है। आगामी 2 अप्रैल 2023 रविवार को सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक नामांकन किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से लेकर सवा दो बजे तक नामांकन वापस लिया जाएगा। उसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। फिर 5:30 बजे वोटों की गिनती होगी। मतगणना के बाद नए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

उम्मीदवार को कितने पैसे देने होंगे
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए इलेक्शन होगा। चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान एक प्रस्तावक लाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए नामांकन धनराशी तय कर दी गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 7 हजार रुपए, महासचिव पद के प्रत्याशी को 5,100 रुपए, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 3,100 रुपए और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी को 3,100 रुपए नामांकन के दौरान जमा कराना होगा। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष जिले सिंह भाटी ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष कराया जाएगा। चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस कमिश्नर और डीसीपी समेत सूरजपुर थानाध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.