एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय बंद होने के विरोध में इस संगठन ने खोला मोर्चा, कहा- सैकड़ों छात्रों का भविष्य हो जाएगा बर्बाद

ग्रेटर नोएडा : एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय बंद होने के विरोध में इस संगठन ने खोला मोर्चा, कहा- सैकड़ों छात्रों का भविष्य हो जाएगा बर्बाद

एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय बंद होने के विरोध में इस संगठन ने खोला मोर्चा, कहा- सैकड़ों छात्रों का भविष्य हो जाएगा बर्बाद

Tricity Today | एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय बंद होने के विरोध में इस संगठन ने खोला मोर्चा

Greater Noida : दादरी के एनटीपीसी में स्थित केंद्रीय विद्यालय को बंद करवाया जा रहा है। इसके विरोध में केंद्रीय विद्यालय बचाव संघर्ष समिति ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि अगर एनटीपीसी का केंद्रीय विद्यालय बंद हो जाएगा तो सैकड़ों छात्रों को शिक्षा नहीं मिलेगी। यह एक बहुत बड़ा गलत कदम है। केंद्रीय विद्यालय बचाओ समिति ने यथावत संचालन की मांग की है। 

1989 से संचालित है विद्यालय
केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक मत्ते भैया ने बताया कि एनटीपीसी विद्युत नगर में वर्ष 1989 में केंद्रीय विद्यालय संचालित है। जिस में प्रतिवर्ष हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन एनटीपीसी इस वर्ष से विद्यालय को दिए जाने वाले अनुदान को बंद कर रही है। जिसके कारण यह विद्यालय पूरी तरह से बंद हो जायेगा। इस विद्यालय के बंद होने से आसपास क्षेत्र के छात्रों को को सस्ती और अच्छी शिक्षा मिलनी बंद हो जायेगी। 

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
इस मौके उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए शिक्षा बजारीकरण कर रही है। केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठ शिक्षण संस्थान को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इन लोगों ने खोला मोर्चा
इस मौके पर मुख्य से सुनील फौजी, डॉ.रुपेश वर्मा, डॉ.अरविन्द, जगवीर नम्बरदार, श्यामसिंह भाटी, राजकुमार रुपवास, देवपाल आवाना, सन्दीप पाटिल, अनूप तिवारी, दिनेश भाटी एडवोकेट, योगेश नागर एडवोकेट, गजेंद्र सिंह एडवोकेट प्रशांत भाटी, नीतीश भाटी, वकील सिद्दकी, देवराज सिंह बैंसोया, हरीश बैसोया और अमित मुखिया आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.