ट्रैक्टर पर मूढ़ा रख भारत बंद करने निकले हजारों किसान, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

GREATER NOIDA BREAKING : ट्रैक्टर पर मूढ़ा रख भारत बंद करने निकले हजारों किसान, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

ट्रैक्टर पर मूढ़ा रख भारत बंद करने निकले हजारों किसान, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Tricity Today | ट्रैक्टर पर मूढ़ा रख भारत बंद करने निकले हजारों किसान

Greater Noida : तीन कृषि कानून के विरोध में सोमवार को किसानों ने ग्रेटर नोएडा में हल्ला बोल दिया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन से P3 गोल चक्कर की तरफ किसानों ने पैदल मार्च निकाला है। किसान नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के नीचे एकत्रित हुए और फिर वहां से P3 गोल चक्कर की तरफ रवाना हो रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों किसान मौके पर मौजूद हैं। किसानों के साथ पुलिस बल भी तैनात है। 



भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानून को वापस नहीं ले लेगी। तब तक किसानों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा। आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के तहत आज यह प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान अपने ट्रैक्टर पर कुर्सी और मूढ़ा  रखकर परी चौक की तरफ बढ़ रहे हैं।

देशभर के किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया। जिसके बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में किसान सड़कों पर उतर गए हैं। जगह-जगह पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार की सुबह चिल्ला बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन वहां पर नोएडा पुलिस ने यातायात को प्रभावित करवा दिया। अब ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों का यह प्रदर्शन शाम 4:00 बजे तक चलता रहेगा।

सैकड़ों की संख्या में किसान P3 गोल चक्कर के तरफ जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह परी चौक की तरफ जा रहे थे लेकिन पुलिस ने सिर्फ पी थ्री गोल चक्कर तक जाने की अनुमति दी है। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी 3 कानून को वापस नहीं लेगी। तब तक वह देशभर में प्रदर्शन करते रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.