ग्रेटर नोएडा के तीन खिलाडियों का प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

शहर की शान : ग्रेटर नोएडा के तीन खिलाडियों का प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

ग्रेटर नोएडा के तीन खिलाडियों का प्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

Tricity Today | चयनित तीनों खिलाड़ी सचिन, विनीत और प्रिंस

Greater Noida News : खेल के मामले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बच्चे काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के पास स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसकी जानकारी जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने दी है। उन्होंने कहा है कि यह ग्रेटर नोएडा के लिए काफी गर्व की बात है।

12 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता
गौतमबुद्ध नगर की क्रीडा अधिकारी अनीता नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से तीन खिलाडियों का चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मेरठ में मंडलीय ट्रायल में किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी मलकपुर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। चयनित तीनों खिलाड़ी सचिन, विनीत और प्रिंस प्रयागराज में 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ से प्रतिभाग करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.