बेटा पैदा नहीं होने पर शादी के 18 साल बाद घर से निकाला, महिला ने 2 बेटियां के साथ पुलिस से मांगा इंसाफ

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक मामला : बेटा पैदा नहीं होने पर शादी के 18 साल बाद घर से निकाला, महिला ने 2 बेटियां के साथ पुलिस से मांगा इंसाफ

बेटा पैदा नहीं होने पर शादी के 18 साल बाद घर से निकाला, महिला ने 2 बेटियां के साथ पुलिस से मांगा इंसाफ

Google Image | गीता (पीड़ित महिला)

Greater Noida News : शादी के 18 वर्षों बाद भी जब महिला के बेटा नहीं हुआ तो ससुरालवालों ने उसको घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता अपनी दो बेटियों को लेकर जेवर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मदद की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

18 साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक खादर गांव में रहने वाली गीता की शादी 18 साल पहले मोमराज से हुई थी। गीता ने बताया कि उनकी अब एक बेटी 17 साल की है और दूसरी बेटी 11 साल की है। गीता और मोमराज का कोई बेटा नहीं है। जिसकी वजह से गीता को उसका पति और ससुरालवाले परेशान करते थे। उसको ताने मरते थे। 

बेटा पैदा नहीं हुआ तो...
गीता के मुताबिक उसको पिछले कुछ दिन पहले ही पता चला कि उसके पति मोमराज ने किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इस बारे में अपने ससुराल में बात की तो उसको जवाब मिला कि जब वह बेटा पैदा नहीं कर पा रही है तो किसी और महिला से करना पड़ेगा। उसके पति को किसी अन्य महिला से शादी करनी होगी।

पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसको पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने साथ दोनों बेटियों को लेकर जेवर कोतवाली पहुंची है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में जेवर थाना में आरोपी पति और पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.