वंदे भारत रेल के लिए कोच फैक्ट्री लगाएगा देश का यह बड़ा उद्योग समूह, मांगी 56 एकड़ जमीन

यमुना अथॉरिटी से बड़ी खबर : वंदे भारत रेल के लिए कोच फैक्ट्री लगाएगा देश का यह बड़ा उद्योग समूह, मांगी 56 एकड़ जमीन

वंदे भारत रेल के लिए कोच फैक्ट्री लगाएगा देश का यह बड़ा उद्योग समूह, मांगी 56 एकड़ जमीन

Tricity Today | वंदे भारत रेल

Yamuna Authority : यमुना प्राधिकरण से बड़ी खबर है। वंदे भारत रेल के लिए बोगियों और पहियों का निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) के दायरे में होगा। इसके लिए टीटागढ़ वैगंस लिमिटेड कंपनी ने अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह को प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने 56 एकड़ जमीन की मांग की है। यह जमीन यमुना सिटी के सेक्टर-10 में मांगी गई है। कंपनी की ओर से पेशगी के तौर पर 50 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के अफसर प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

टीटागढ़ वैगंस ने मांगी 56 एकड़ जमीन
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी ने प्रस्ताव दिया है। कंपनी एक बड़ा उत्पादन संयंत्र यमुना सिटी के दायरे में लगाना चाहती है। यमुना सिटी के सेक्टर-10 में 56 एकड़ जमीन मांगी गई है। इस संयंत्र में वंदे भारत रेल के लिए सालाना 12,000 बोगियों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी यहां सालाना दो लाख पहियों का निर्माण करेगी। यह परियोजना करीब दो लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी।

करीब 27 हजार करोड़ का निवेश होगा
कंपनी करीब 27 हजार करोड़ रुपए का निवेश यहां करेगी। आपको बता दें कि टीटागढ़ वैगंस लिमिटेड कंपनी पानी के जहाज बनाने के अलावा रक्षा उपकरण और रेलवे की बोगियां बनाती है। कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है। अभी तक यह कंपनी भारतीय रेलवे के लिए कोच निर्माण कर रही है। इसके अलावा बेली ब्रिज और खनन से जुड़े भारी उपकरणों का निर्माण भी करती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.