गौतमबुद्ध नगर में आज यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले, 24 घण्टों में संख्या दो गुनी हुई

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर में आज यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले, 24 घण्टों में संख्या दो गुनी हुई

गौतमबुद्ध नगर में आज यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले, 24 घण्टों में संख्या दो गुनी हुई

Tricity Today | Covid-19 Update

COVID-19 Third Wave : कोरोनावायरस के संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। इसी बीच देशभर से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचनाएं मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा गौतमबुद्ध नगर से सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों के दौरान सकारात्मक मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जहां बुधवार को मरीजों की संख्या केवल 4 थी, वहीं गुरुवार को 8 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के महामारी निगरानी अधिकारी की ओर से गुरुवार की दोपहर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 8 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। गुरुवार को एक मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गया है। अब तक 62,702 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। जिले में 466 लोगों की मौत हुई हैं। बड़ी जानकारी यह है कि पिछले डेढ़ महीने से गौतमबुद्ध नगर में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। दूसरी ओर चिंता का विषय यह है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज गौतमबुद्ध नगर में ही आए हैं। इसके बाद प्रयागराज में 5, लखनऊ में 4 और मुजफ्फरनगर में 6 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं।

पूरे उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के कुल 60 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है। प्रदेश में 44 लोग आज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है। प्रदेश में आज 4 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस समय कोरोना के 787 एक्टिव मामले है।

रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में इस समय 37, प्रयागराज में 68, मैनपुरी में 71, कुशीनगर में 62, लखनऊ में 52, मथुरा में 43, रायबरेली में 37, कानपुर नगर में 35, मेरठ में 24, वाराणसी में 23, गोरखपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 17, सहारनपुर में 17, सोनभद्र में 14, बरेली में 13, सुल्तानपुर में 12, बाराबंकी में 11, कन्नौज में 11, देवरिया में 10, गाजियाबाद में भी 10, गाजीपुर में 10, हापुड़ में 10, झांसी में 9, अयोध्या में 8, बागपत में 7 और कानपुर देहात में 6 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

इन जिलों में आज कोरोना के एक भी मामले नहीं आए
  1. मैनपुरी 
  2. सहारनपुर 
  3. सोनभद्र 
  4. बरेली 
  5. बाराबंकी 
  6. गाजीपुर 
  7. अयोध्या 
  8. शाहजहांपुर 
  9. बागपत 
  10. गोदा  
  11. जौनपुर 
  12. लखीमपुर खीरी 
  13. अंबेडकर नगर 
  14. कानपुर देहात 
  15. आगरा अ
  16. मेठी 
  17. बलिया 
  18. बुलंदशहर 
  19. फिरोजाबाद 
  20. शामली 
  21. औरैया 
  22. हमीरपुर 
  23. हरदोई 
  24. ललितपुर 
  25. आजमगढ़
  26. भदोही 
  27. इटावा 
  28. जालौन 
  29. सिद्धार्थ नगर 
  30. बदायूं 
  31. कौशांबी
  32. मिर्जापुर
  33. प्रतापगढ़
  34. संत कबीर दास
  35. अलीगढ़
  36. बस्ती
  37. एटा
  38. हाथरस
  39. कासगज
  40. महोबा
  41. श्रावस्ती

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.