आज भारतीय किसान यूनियन खोलेगी तीनों प्राधिकरण के महाघोटाले की पोल, जीरो पॉइंट के नीचे लगा किसानों का जमावड़ा

BIG BREAKING : आज भारतीय किसान यूनियन खोलेगी तीनों प्राधिकरण के महाघोटाले की पोल, जीरो पॉइंट के नीचे लगा किसानों का जमावड़ा

आज भारतीय किसान यूनियन खोलेगी तीनों प्राधिकरण के महाघोटाले की पोल, जीरो पॉइंट के नीचे लगा किसानों का जमावड़ा

Tricity Today | जीरो पॉइंट के नीचे कूच करते हुए किसान

Gautam Buddha Nagar : गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण में हुए महाघोटाले की पोल आज शुक्रवार को खुलने जा रही है। आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आवाहन पर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट के नीचे किसानों की महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत के लिए किसानों का आना शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना का कहना है कि वह तीनों प्राधिकरण में हुए महाघोटाले की पोल खोलेंगे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी उठाए जाएगा। 

12 अक्टूबर को किया आवाहन
बीते 12 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पवन खटाना ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन ने कहा था कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में अफसरों ने महाघोटाला किया है। जिसके सबूत भारतीय किसान यूनियन के पास मौजूद है। इन दस्तावेजों के आधार पर आज शुक्रवार को जीरो पॉइंट के नीचे महाघोटाले की पोल खोली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.