सांसद संजय सिंह समेत किसान संगठन करेंगे महापंचायत, यह है वजह

दादरी नगर पालिका के खिलाफ कल महापंचायत : सांसद संजय सिंह समेत किसान संगठन करेंगे महापंचायत, यह है वजह

सांसद संजय सिंह समेत किसान संगठन करेंगे महापंचायत, यह है वजह

Tricity Today | महापंचायत की रूपरेखा तैयार करते हुए किसान

Greater Noida : दादरी नगर पालिका चिटहेरा गांव के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बना रही है। इस केंद्र के विरोध में रविवार को 21 गांवों की महापंचायत होगी। इसमें दादरी के आस-पास के गांवों के लोग शामिल होंगे। वहीं, इस महापंचायत में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत दर्जनों सामाजिक और किसान संगठन भी शामिल होंगे। किसानों का आरोप है कि रात्रि कस्बे का गांवों में नहीं फेंकने दिया जाएगा।

महापंचायत के प्रभारी किसान नेता सुनील फौजी ने बताया, "दादरी नगर पालिका परिषद ने अपने एरिया और आस-पास के गांवों की जमीन बेच दी है। दादरी की चेयरपर्सन सहित अधिकारियों ने कॉलोनाइजरों से मिलकर अवैध कॉलोनी बसवा दी हैं। अब नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित कूड़ा निस्तारण केंद्र चिटेहरा गांव के सामने श्मशान घाट के पास बनाना चाहती हैं। इसके लिए 12 बीघा जमीन पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस निस्तारण केंद्र के बनने से आस-पास के 21 गांव प्रभावित होंगे।" 

सुनील फौजी का कहना है, "यह केंद्र आन्नदपुर, फूलपुर, खंदेडा, बील अकबरपुर और नई बस्ती आदि गांवों के लोगों का गंदगी से जीना मुश्किल हो जाएगा।" उन्होंने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। एक महीने से दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और एसडीएम समेत तमाम अधिकारी निस्तारण केंद्र बनाने के लिए जमीन की नापतोल में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर भारी विरोध किया है। एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। सुनील फौजी ने बताया कि 21 गांवों की महापंचायत दादरी बाईपास जीटी रोड पर कल होगी। इसमें खगौडा, शाहपुर, मिलक खंदेडा, दादुपूर, बील, पल्ला, कटेहरा, बोडाकी और दतावली समेत दर्जनों गावों के लोग शामिल होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.