नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज से रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, आवागमन करने से पहले यह खबर पढ़ लें

सबसे बड़ी खबर : नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज से रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, आवागमन करने से पहले यह खबर पढ़ लें

नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज से रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, आवागमन करने से पहले यह खबर पढ़ लें

Tricity Today | नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

Noida/Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा और नोएडा के वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (Dedicated Freight Corridor Corporation) यानी कि डीएफसीसी (DFCC) शुक्रवार की रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) के ऊपर वेस्टर्न कॉरिडोर के ओवर ब्रिज पर गर्डर रखने का काम करेगा। इस कारण सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास परी चौक से नोएडा जाने वाली लेन पर छह घंटे तक यातायात डायवर्ट रहेगा। जबकि शनिवार की रात नोएडा से परी चौक आने वाली लेन पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

20 से अधिक गर्डर रखे जाएंगे
जिले में डीएफसीसी के वेस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। कॉरिडोर के 2 ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से एक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और दूसरा सूरजपुर-कासना रोड पर बन रहा है। सूरजपुर-कासना रोड पर ओवर ब्रिज के गर्डर रखने का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ओवर ब्रिज के गर्डर रखने का काम चल रहा है। यहां पर 20 से अधिक गर्डर रखे जाने है। काफी गर्डर रखे जा चुके है। एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के ऊपर गर्डर रखने का काम बाकी है। 

दोनों दिन 6 घंटे का होगा डायवर्ट
डीएफसीसी डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि के अफसरों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात दोनों लेन के ऊपर ओवरब्रिज के गर्डर रखने का काम होगा। शुक्रवार की रात परी चौक से नोएडा जाने वाली लेन के ऊपर गर्डर रखे जाएंगे। यह काम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ओवर ब्रिज सेक्टर-146 के पास बन रहा है। 

100 मीटर तक होगा डायवर्ट
राजेन्द्र सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज से 100 मीटर पहले यातायात को सर्विस रोड पर भेज जाएगा। जबकि ओवर ब्रिज का पार करने के 100 मीटर बाद यातायात वापस एक्सप्रेसवे पर आ जाएगा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रहेगी। इसी तरह शनिवार की रात नोएडा से परी चौक आने वाली लेन पर ओवर ब्रिज के गर्डर रखने का काम किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.