नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ट्रांसपोर्टर ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, लोगों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ट्रांसपोर्टर ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, लोगों को किया जागरूक

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ट्रांसपोर्टर ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, लोगों को किया जागरूक

Tricity Today | ट्रांसपोर्टर ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Greater Noida : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती पर ट्रांसपोर्टर्स कंक्रीट मटेरियल सप्लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 'सड़क सुरक्षा दिवस' मनाया।  सड़क सुरक्षा महा के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाने के लिए डेल्टा-वन गोल चक्कर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मानव श्रृंखला में करीब 400 लोगों ने हिस्सा लिया। 

सड़क नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद कसाना ने बताया कि इस आयोजन में ट्रांसपोर्टर्स के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर्स ट्रक हेल्पर ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सड़क नियमों का पालन करने की शपथ भी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के मानव श्रृंखला के एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के प्रयास में भी सहायता की है। सड़क से जा रहे सभी लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें अवगत भी कराया गया। इस मानव श्रृंखला में आए सभी आम जनमानस की आधिकारिक संख्या का आकलन भी लिया गया, जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनकर गिनीज बुक में सम्मिलित हो सके। यह सभी आंकड़े परिवहन विभाग के पास भेज दिए गए हैं।

कार्यक्रम में यह लोग मौजूद रहे
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रामानंद कसाना के साथ-साथ उपेंद्र खारी, जसविंदर यादव, राकेश नागर, मुकेश ठाकुर, जीतू ठाकुर, सुनील चौधरी, अजीत नागर, अजय नागर, तेजवीर ठाकुर, चेतन कसाना, केशव कसाना, अमित डेढ़ा, अमित कसाना, शुभम शर्मा, लखविंदर कसाना, मनोज भाटी, शिवकुमार कसाना, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश भाटी, शिव कुमार वशिष्ठ, गौरव खारी और जितेंद्र यादव समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.