फर्जी गिरफ्तारी के बाद सच्ची एफआईआर, पुलिस ने कहा- हमारी छवि को बदनाम किया

बुरी फंसी उर्फी जावेद : फर्जी गिरफ्तारी के बाद सच्ची एफआईआर, पुलिस ने कहा- हमारी छवि को बदनाम किया

फर्जी गिरफ्तारी के बाद सच्ची एफआईआर, पुलिस ने कहा- हमारी छवि को बदनाम किया

Tricity Today | उर्फी जावेद की फर्जी गिरफ्तारी

Greater Noida : छोटी-छोटी ड्रेस पहनकर फेमस होने वाली ऊर्फी जावेद अब बुरी तरीके से फंस गई है। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो बनाया था। वीडियो के मुताबिक मुंबई पुलिस की दो महिला सिपाही उनको अरेस्ट करके ले जा रही है। असल में वह वीडियो फर्जी थी, जो खूब वायरल हुई। वीडियो में फर्जी महिला पुलिस सिपाही ऊर्फी जावेद से यह भी कह रही थी कि तुमने छोटे कपड़े पहने हैं, इसलिए गिरफ्तार किया जा रहा है। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
फर्जी गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने सचमुच में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह धाराएं उर्फी जावेद के खिलाफ लगाई गई। मुंबई पुलिस ने ऊर्फी जावेद के खिलाफ धारा संख्या 171, 419, 500 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उर्फी जावेद के अलावा उन लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जो इस वीडियो में शामिल थे। इसके अलावा जो स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई गई, उसको भी सीज कर दिया। इस मामले में कुल मिलाकर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस का बयान
इस केस में मुंबई पुलिस की तरफ से बयान जारी हुआ है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा, "अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस के द्वारा कथिततौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है। मुंबई पुलिस के प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है। भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पीएसटीएन में धारा 171, 419, 500 और 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। साथ में वाहन को भी जब्त किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.