शहर में 14 साल की दो लड़कियां गायब, पहली ब्यूटी पार्लर और दूसरी रिश्तेदार के साथ छूमंतर

Greater Noida : शहर में 14 साल की दो लड़कियां गायब, पहली ब्यूटी पार्लर और दूसरी रिश्तेदार के साथ छूमंतर

शहर में 14 साल की दो लड़कियां गायब, पहली ब्यूटी पार्लर और दूसरी रिश्तेदार के साथ छूमंतर

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : शहर में 14 साल की दो लड़कियां लापता हो गई है। इस मामले में दोनों लड़कियों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। एक मामला सूरजपुर और दूसरा मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र का है।

पहला मामला
थाना दादरी क्षेत्र के तुलसी विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर जाने के लिए कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। इस मामले में दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के अनुसार 27 नवंबर को उसकी बेटी घर से निकली थी। इस मामले में पीड़िता ने किसी व्यक्ति पर उसको अगवा करने का शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की दो टीमें बनाकर किशोरी की तलाश की जा रही है।

दूसरा मामला
थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवला में रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर उसको अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सूरजपुर के कार्यवाहक हरेंद्र कुमार ने बताया कि देवला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को अवधेश कुमार नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.