Multi-Modal Logistics Park की बनाने के लिए दो कंपनियों ने दिखाई रुचि, जल्द शरू होगा काम 

Greater Noida : Multi-Modal Logistics Park की बनाने के लिए दो कंपनियों ने दिखाई रुचि, जल्द शरू होगा काम 

Multi-Modal Logistics Park की बनाने के लिए दो कंपनियों ने दिखाई रुचि, जल्द शरू होगा काम 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे टप्पल में प्रस्तावित प्रदेश के पहले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए इसी महीने विकासकर्ता कंपनी का चयन हो जाएगा। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली परियोजना के लिए 15 मार्च तक टेंडर डाले जा सकते हैं। 27 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। अब तक दो बड़ी कंपनियों ने टेंडर डाले हैं।

यमुना प्राधिकरण ने टेंडर निकाला
यमुना प्राधिकरण टप्पल में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करेगा। तीन चरणों में बनने वाली इस परियोजना का पहला चरण 205 हेक्टेयर में मूर्त रूप लेगा। इसमें से 10 हेक्टेयर व्यावसायिक, 12 हेक्टेयर में संस्थागत और 24 हेक्टेयर आवासीय भू उपयोग होगा। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए यमुना प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिए हैं।

27 मार्च को टेंडर
परियोजना के लिए इच्छुक कंपनियां 15 मार्च तक कंपनियां टेंडर जमा कर सकती हैं। 27 मार्च को टेंडर निकाले खोले जाएंगे। इसी महीने विकासकर्ता कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। टप्पल में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के लिए दो बड़ी कंपनियां आगे आई हैं। इसमें मित्सुई और सिफी शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.