किसानों से अवैध उगाही करने वाले दो बदमाश अरेस्ट, साथियों की तलाश तेज

Greater Noida : किसानों से अवैध उगाही करने वाले दो बदमाश अरेस्ट, साथियों की तलाश तेज

किसानों से अवैध उगाही करने वाले दो बदमाश अरेस्ट, साथियों की तलाश तेज

Google Image | किसानों से अवैध उगाही करने वाले दो बदमाश अरेस्ट

Greater Noida News : थाना दादरी पुलिस ने भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली मे भूसा भरकर ले जाने वाले किसानो से अवैध उगाही करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर और 15 हजार रुपए कैश बरामद किया है। इनके कुछ साथी फरार है, जिनकी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

गौरव बंसल और मोहित नागर गिरफ्तार
एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लाने वाले किसानों से कुछ लोग अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गौरव बंसल और मोहित नागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ब्रह्मपुरी कस्बा दादरी के रहने वाले है।

बदमाशों के कब्जे से अवैध रिवाल्वर मिली
पुलिस ने इनके कब्जे से एक 32 बोर की रिवाल्वर, कारतूस, भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से वसूले गए 15 हजार रुपए कैश बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके कुछ अन्य साथियों के बारे में पता चला है। पुलिस उनकी जल्द गिरफ्तारी करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.